विश्व अर्थव्यवस्था को राजनीतिक हथियार न बनाएं- चीन

2022-11-01 18:34:39

ऑस्ट्रेलिया के संसाधन मंत्री द्वारा चीन के दुर्लभ धरती पर निर्भर रहने वाले बयान की चर्चा करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 1 नवंबर को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था को राजनीतिक हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए, वैश्विक औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता को नष्ट नहीं करना चाहिए, और न ही मौजूदा विश्व आर्थिक प्रणाली को प्रभावित करना चाहिए।

प्रवक्ता के अनुसार, चीन हमेशा यह मानता है कि प्रमुख खनिज संसाधनों वाले देशों को संबंधित औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा व स्थिरता सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, संयुक्त रूप से संबधित खनिजों की वैश्विक आपूर्ति की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, और संबंधित आर्थिक व व्यापारिक सहयोग के सामान्य विकास सुनिश्चित करना चाहिए। चीन वैश्विक औद्योगिक विभाजन और सहयोग में गहराई से भाग लेना जारी रखेगा, और विविध व स्थिर अंतरराष्ट्रीय आर्थिक पैटर्न तथा आर्थिक व व्यापारिक संबंधों को बनाए रखेगा।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम