भारत में एक पुल टूटा, कम से कम 91 लोगों की मौत

2022-10-31 11:39:15

भारत के गुजरात में एक केबल-सस्पेंशन ब्रिज 30 अक्तूबर को अचानक टूट गया, इस हादसे में अब तक कम से कम 91 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना के वक्त इस पुल पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। कई लोग अभी भी पानी में फंसे हुए हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट की कि हादसा स्थानीय समयानुसार 30 अक्तूबर के शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। खबर लिखे जाने तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। डूबने वाले लोगों की तलाश और बचाव कार्य जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के वक्त इस पुल का डेक अचानक बीच में टूट गया। इससे कई महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोग नदी में गिर गए।

रिपोर्ट के अनुसार, केबल से बना यह पुल मोबी क्षेत्र में मर्कु नदी पर स्थित है और यह लगभग सौ साल पुराना है। हाल ही में मरम्मत किए जाने के बाद 26 अक्तूबर को इस पुल को लोगों के लिए फिर से खोल दिया गया था। दुर्घटना का कारण इस पुल के डेक पर भार इस पुल की वहन क्षमता से अधिक होना हो सकता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं गुजरात सरकार ने मृतकों और घायलों के लिए सांत्वना राशि वितरित करने की घोषणा की है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम