अंतरिक्ष स्टेशन का मंगथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल जल्द ही लॉन्च होगा

2022-10-31 11:41:36

चीनी अंतरिक्ष स्टेशन का तीसरा प्रमुख मॉड्यूल मंगथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल लॉन्च किया जाएगा। ग्राउंड तकनीशियनों के सहयोग से शनचो-14 चालक दल ने संबंधित प्रशिक्षण किया है। उड़ान नियंत्रण टीम ने प्रारंभिक चरण में अंतरिक्ष स्टेशन असेंबली पर चरण मॉड्यूलेशन नियंत्रण भी किया, और अंतरिक्ष व ग्राउंड दोनों तरफ़ ने एक साथ तैयारी का काम पूरा किया।

पेइचिंग अंतरिक्ष उड़ान नियंत्रण केंद्र के उप मुख्य इंजीनियर वांग साईचिन के अनुसार मंगथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल के प्रक्षेपण से पहले हमारे अंतरिक्ष स्टेशन असेंबली को भी 180-डिग्री मोड़कर उल्टा उड़ने की आवश्यकता है। ताकि मंगथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल और अंतरिक्ष स्टेशन असेंबली पीछे की दिशा में मिलन और डॉकिंग कर सकें।

गौरतलब है कि इस बार का मंगथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल और अंतरिक्ष स्टेशन असेंबली का मिलन व डॉकिंग चीन के अंतरिक्ष स्टेशन की कक्षा में अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा आयोजित दूसरा अंतरिक्ष मिलन और डॉकिंग है। मिशन करने से पहले ग्राउंड तकनीशियनों ने शनचो-14 चालक दल के तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ खूब आदान-प्रदान किया।

वनथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल के अलावा चीनी अंतरिक्ष स्टेशन मंगथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल, थ्येनचो-5 और शनचो-15 समेत कई अंतरिक्ष वाहनों का स्वागत करेगा। वे बड़ी संख्या में प्रयोगात्मक उपकरण, नमूना सामग्री और स्पेयर पार्ट्स इत्यादि लाएंगे।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम