शी चिनफिंग ने रूस-चीन मैत्री संघ की स्थापना की 65वीं वर्षगांठ पर बधाई दी

2022-10-31 18:13:26

 29 अक्टूबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रूस-चीन मैत्री संघ की स्थापना की 65वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजा।

इस मौके पर शी ने कहा कि 65 साल पहले स्थापना के बाद से रूस-चीन मैत्री संघ हमेशा चीन के प्रति दोस्ती की अवधारणा का पालन करता है, और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी समझ, दोस्ती और विश्वास को बढ़ाने और दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों की सामाजिक नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। वर्तमान में, नए युग में चीन-रूस चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी के उच्च-स्तरीय विकास का रुझान बना हुआ है, विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ रहा है, दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती गहरी होती जा रही है। और चीन-रूस गैर-सरकारी मित्रता कार्य की व्यापक संभावनाएं हैं। उम्मीद है कि रूस-चीन मैत्री संघ अपनी बेहतरीन परंपरा को आगे बढ़ाएगा और चीन व रूस के बीच लोगों के संबंधों को बढ़ाने में ज्यादा अहम भूमिका निभाएगा।

उसी दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी रूस-चीन मैत्री संघ की स्थापना की 65वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजा।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम