भारत अगले साल फरवरी से पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए परीक्षण उड़ानों की एक श्रृंखला शुरू करेगा : इसरो

2022-10-29 17:14:12

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक प्रमुख ने 27 अक्तूबर को यह घोषणा की कि भारत अगले साल फरवरी से भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए परीक्षण उड़ानों की एक श्रृंखला शुरू करेगा।

इसरो के मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र निदेशक, आर. उमामहेश्वरन ने दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी ने चालक दल के मॉड्यूल के परीक्षण के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर और सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान को तैनात करने की भी योजना बनाई है, जो गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष यात्रियों को तीन दिनों के लिए कक्षा में ले जाएगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने पर्यावरण नियंत्रण प्रणाली के डिजाइन को पूरा कर लिया है, जो अंतरिक्ष यात्रियों के लिए क्रू सर्विस मॉड्यूल में रहने की स्थिति सुनिश्चित करेगा जब वे पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे होंगे। (वनिता)

रेडियो प्रोग्राम