संबंधित पक्षों को रूस द्वारा जारी सुराग का जवाब देना चाहिए : चीन

2022-10-28 16:28:22

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 27 अक्तूबर को यूक्रेन की जैविक सैन्य गतिविधियों की समीक्षा की। इसमें संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित उप स्थाई चीनी प्रतिनिधि कंग श्वांग ने कहा कि संबंधित पक्षों को रूस द्वारा जारी जैव-सैन्य गतिविधियों के बारे में सुराग का जवाब देना चाहिए।

कंग श्वांग ने कहा कि चीन संबंधित पक्षों से जिम्मेदार रवैये से जैविक हथियार संधि के सदस्य देश का कर्तव्य पूरा कर रूस द्वारा प्रस्तुत सिलसिलेवार मुद्दों पर स्पष्टीकरण जारी करना चाहिए।

कांग श्वांग ने कहा कि निरस्त्रीकरण और हथियार नियंत्रण जैसे क्षेत्रों में संधियों की प्रतिष्ठा और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए जांच की एक प्रणाली स्थापित करना एक आवश्यक उपाय है। इसमें जैविक हथियार संधि को भी शामिल किया जाना चाहिए।

कांग श्वांग ने कहा कि जैविक सैन्य गतिविधि विश्व शांति और सुरक्षा और मानव समुदाय के सामान्य हित से संबंधित है। चीन जैविक हथियारों सहित सामूहिक विनाश के सभी हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध और विनाश का समर्थन करता है। सभी सदस्य देशों को जैविक हथियार संधि के लक्ष्यों और सिद्धांतों का पालन करना चाहिए।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम