तिब्बत में 6 हजार से अधिक बेसहारा बुजुर्गों को मिली केंद्रीकृत सहायता

2022-10-28 15:13:35

हाल के वर्षों में, चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश ने बुजुर्गों की देखभाल सेवा प्रणाली और क्षमता निर्माण को जोर से बढ़ावा दिया है। अत्यंत गरीबों के लिए केंद्रीकृत सहायता सेवा केंद्र के बुनियादी ढांचे के निर्माण में दिन-ब-दिन सुधार हो रहा है। अब तक, तिब्बत में बेसहारा लोगों के लिए 80 से अधिक केंद्रीकृत सहायता सेवा केंद्रों में 10 हजार से अधिक बिस्तर हैं, और 6,470 निराश्रित वृद्ध नागरिकों को केंद्रीकृत सहायता प्रदान की गई है। बेसहारा लोगों की सहायता और संबंधित संचालन की गारंटी के लिए कुल 1 अरब युआन से अधिक प्रदान किये गये हैं। केंद्रीकृत सहायता के इच्छुक निराश्रित लोगों को पूरे स्वायत्त क्षेत्र में शत-प्रतिशत केंद्रीकृत सहायता मिली है।

दिसंबर 2015 में, तिब्बत के आली प्रिफेक्चर में बेसहारा लोगों के लिए केंद्रीकृत सहायता सेवा केंद्र की स्थापना हुई, जिसमें राष्ट्रीय निवेश 3 करोड़ युआन से अधिक है। यहां न केवल मालिश चिकित्सा कक्ष, कैंटीन, कपड़े धोने के कमरे और पारिस्थितिक अवकाश क्षेत्रों जैसी विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित है, बल्कि बेसहारा लोगों की सेवा में विशेष कर्मियों को भी बंदोबस्त किया गया है। इसके साथ ही आली प्रिफेक्चर के जन अस्पताल और तिब्बती अस्पताल ने केंद्रीकृत सहायता सेवा केंद्र के लिए क्लीनिक खोला, जहां दिन भर में केंद्र के वृद्धों को चिकित्सा सेवा मिल सकती है।

वहीं, दिसंबर 2021 में तिब्बत की राजधानी ल्हासा की निमू काउंटी में बेसहारा लोगों के लिए केंद्रीकृत सहायता सेवा केंद्र का परिचालन औपचारिक तौर पर शुरू हुआ। यहां पूरी काउंटी में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 45 बुजुर्गों के पास सरकार से प्राप्त "पांच गारंटियां" (भोजन, वस्त्र, चिकित्सा देखभाल,आश्रय, अंतिम संस्कार सहित) हैं। साथ ही, उन्हें इस सेवा केंद्र में खान-पान, कपड़े, आवास स्थल जैसे चौतरफा जीवन सेवाएं प्राप्त होती हैं।

"यहां का वातावरण आरामदायक है, खाना स्वादिष्ट है, और मैं आराम करने के लिए दूसरी बहनों के साथ गपशप कर सकती हूं। मैं बहुत खुश हूं," निमू काउंटी में बेसहारा लोगों के लिए केंद्रीकृत सहायता सेवा केंद्र में 68 वर्षीय दादी मां स्वोलांग च्वोमा ने खुशी के साथ यह बात कही।

इस सेवा केंद्र में बुजुर्गों के लिए एकल कक्ष, डबल कक्ष, और परिवार कमरे उपलब्ध हैं। प्रत्येक कमरे में शॉवर की सुविधा के साथ एक अलग शौचालय है। बिस्तर, तिब्बती शैली के सोफे, वार्डरोब और अन्य फर्नीचर सभी उपलब्ध हैं, इसके साथ ही कमरे में सभी प्रकार के घरेलू उपकरण पूरी तरह से सुसज्जित हैं।

बताया गया है कि भविष्य में तिब्बत बेसहारा लोगों की केंद्रीकृत सहायता सेवा में और सुधार करेगा, बुजुर्ग देखभाल सेवा कार्यों में सुधार करेगा और केंद्रीकृत सहायता के इच्छुक बेसहारा लोगों को लगातार शत-प्रतिशत केंद्रीकृत सहायता प्रदान करेगा। साथ ही, शहरी समुदायों में घर-आधारित और समुदाय-आधारित बुजुर्ग देखभाल सेवाओं की आवरण दर 60 प्रतिशत से अधिक, और ग्रामीण समुदायों में घर-आधारित और समुदाय-आधारित बुजुर्ग देखभाल सेवाओं की आवरण दर 50 प्रतिशत से अधिक प्राप्त करने का प्रयास करेगा।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम