आईटीयू महासचिव:सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस प्रेरणादायक है

2022-10-24 10:59:55

 

22 अक्टूबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन(आईटीयू) के महासचिव चाओ होउलिन ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में चाइना मीडिया ग्रुप को दिये विशेष साक्षात्कार में कहा कि यह चीनी लोगों के लिए एक बड़ी घटना है और आज की दुनिया में एक बड़ी घटना भी है। चीन ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जितनी बड़ी सफलताएं हासिल की हैं, उन्होंने दुनिया पर गहरी छाप छोड़ी है। आईटीयू चीन के साथ सहयोग को और गहरा करने और संयुक्त रूप से मानव साझे भाग्य समुदाय के निर्माण को बढ़ाने के लिए तत्पर है।

चाओ हाउलिन ने कहा कि कोविड-19 महामारी, क्षेत्रीय संघर्ष और आर्थिक अनिश्चितता जैसे कारकों ने दुनिया के कई देशों के लिए बड़ी चुनौतियां खड़ी की हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय चीन की आवाज और सुझावों को सुनने की उम्मीद करता है, और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस ने न केवल चीनी लोगों के लिए एक खाका तैयार किया, बल्कि दुनिया के लिए रास्ता भी दिखाया और चीनी योजना पेश की।

चाओ हाउलिन ने कहा सीपीसी की 20 वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की रिपोर्ट के सभी पहलू बहुत महत्वपूर्ण हैं और बहुत व्यावहारिक भी हैं। उदाहरण के लिए, विज्ञान और शिक्षा से देश को समृद्ध बनाएं, विशेष रूप से मजबूत इंटरनेट देश और डिजिटल चीन का निर्माण करें। उन्हें लगता है कि इस क्षेत्र में पहले ही चीन के पास काफी सफल अनुभव है। लेकिन नई चुनौतियां भी हैं। जैसे कि क्या भविष्य में वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला टूट जाएगी? क्या नई भू-राजनीति आगे के विकास को प्रभावित करेगी? इस बारे में रिपोर्ट ने बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं विशेष रूप से प्रभावित हुआ हूं कि चीन न केवल अपनी बात अच्छी तरह से करता है, बल्कि चीनी विशेषता वाली प्रमुख देश की कूटनीति की अवधारणा को कायम रखते हुए वैश्विक संयुक्त प्रयासों और सहयोग को बढ़ाना जारी रखता है, ताकि वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला किया जा सके, मानव साझे भाग्य समुदाय का निर्माण किया जा सके और सभी को परिणामों का आनंद लेने दें। चीन की इन अवधारणाओं और प्रथाओं को अधिक से अधिक सराहना और समर्थन मिल रहा है।

चाओ होउलिन ने कहा कि आईटीयू और चीन के बीच दीर्घकालिक सहयोग जारी है, खासकर पिछले दस वर्षों में, चीन ने आईटीयू को कई उन्नत तकनीकी समाधान प्रदान किए हैं और चीनी ज्ञान का योगदान दिया है। चीन ने न केवल सिलसिलेवार अभिनव प्रौद्योगिकी में प्रगति हासिल की हैं, बल्कि दुनिया में बढ़त हासिल की। वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में, चीन और आईटीयू के बीच सहयोग की बड़ी गुंजाइश है।

(मीनू)

 

रेडियो प्रोग्राम