चीनी विशेषज्ञ दल ने पाकिस्तान में बाढ़ की रोकथाम में सहायता दी

2022-10-21 18:22:27

दक्षिण पाकिस्तान के सिंध प्रांत के दादू शहर के मेयर मुर्तजा शाह ने यात्रा पर आए चीनी विशेषज्ञों के हाथों को पकड़ते हुए उत्साह के साथ कहा कि आप लोगों का आने के लिए बहुत धन्यवाद। हम चीनी विशेषज्ञों से सलाह लेने की प्रतीक्षा में हैं।

दादू शहर इस वर्ष सिंध प्रांत में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है। चीन सरकार द्वारा भेजे गये बाढ़ की रोकथाम विशेषज्ञ दल ने 16 अक्तूबर को मौके पर जाकर निरीक्षण किया। वहां उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकों के साथ बाढ़ से जुड़ी विशिष्ट जानकारियां सुनकर गहन रूप से आदान-प्रदान किया।

सिंध प्रांत के आपदा प्रबंध ब्यूरो के प्रमुख सैयद सलमान शाह ने कहा कि वर्तमान में पाकिस्तान आपदा के बाद पुनर्निर्माण के चरण में है। चीनी विशेषज्ञ दल के आने से हमें अच्छी तरह से बाढ़ आने की वजह का विश्लेषण करने और बाढ़ की रोकथाम व नियंत्रण की क्षमता को उन्नत करने में मदद मिल सकेगी।

पाक राष्ट्रीय आपदा प्रबंध ब्यूरो द्वारा दिये गये परिचय के अनुसार इस वर्ष के जून से भारी वर्षा के कारण पाकिस्तान में हुई तरह-तरह आपदाओं में 3 करोड़ 30 लाख पाक नागरिक बेहद प्रभावित हुए। अभी तक सिंध प्रांत के कुछ क्षेत्रों में जल संचयन के बड़े क्षेत्र हैं, और कई स्थानों पर बाढ़ नियंत्रण सुविधाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम