सीएमजी के साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का विशेष साक्षात्कार

2022-10-20 12:26:48

हाल में चाइना मीडिया ग्रुप ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो का साक्षात्कार लिया। इस दौरान जोको ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस आयोजित हो रही है। विश्वास है कि सम्मेलन में न सिर्फ चीनी लोगों के लिए लाभदायक, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता और विश्व शांति के अनुकूल निर्णय लिया जाएगा।

जोको ने कहा कि जकार्ता-बांडुंग हाई स्पीड रेल बुनियादी संस्थापनों के निर्माण में इंडोनेशिया और चीन के बीच सहयोग की मुख्य परियोजना है। इस परियोजना का निर्माण शीघ्र ही पूरा होगा और अगले साल के मध्य में संचालन में लाया जाएगा। इससे न सिर्फ बांडुंग और जकार्ता के बीच संपर्क मजबूत होगा, बल्कि लोगों की आवाजाही और वस्तुओं का परिवहन भी तेज होगा।

जोको ने कहा कि इंडोनेशिया और चीन के बीच अधिकाधिक सहयोग दोनों देशों के लिए लाभदायक होगा। हमारी सभी पहल क्षेत्रीय और विश्व की स्थिरता, शांति व समृद्धि के लिए लाभदायक होनी चाहिए। आशा है कि विश्व विकास पहल वैश्विक अनवरत विकास का लक्ष्य हासिल करने का मंच बनेगी।

जोको ने कहा कि इंडोनेशिया में इस्तेमाल 80 प्रतिशत से अधिक कोरोना टीके चीन के साइनोवेक के हैं। अब तक 44 करोड़ इंडोनेशियाई लोगों को कोरोना टीके लगाए गए हैं।

जोको ने कहा कि जी-20 का बड़ा प्रभाव है। वित्तीय संकट, ऊर्जा संकट और अनाज संकट का मुकाबला हमें एक साथ करना चाहिए। इस साल जी-20 शिखर सम्मेलन का विषय है समान और शक्तिशाली पुनरुत्थान, जिसका बड़ा महत्व है। विश्व आर्थिक पुनरुत्थान में चीन की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभिन्न देश फिर से सहयोग कर रहे हैं, आशा है कि चीन ज्यादा योगदान देगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम