पिछले 10 वर्षों में चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाले देशों की संख्या 172 से 181 हुई

2022-10-20 17:06:05

पिछले 10 वर्षों में चीनी शैली वाली कूटनीति में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। चीन के साथ राजनयिक संबंधों की स्थापना करने वाले देशों की संख्या 172 से बढ़कर 181 तक पहुंच गयी है। यह बात चीनी उप विदेश मंत्री मा छाओश्वू ने 20 अक्तूबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रेस सेंटर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कही।

मा छाओश्वू ने कहा कि हाल में चीन का अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव निरंतर बढ़ रहा है। चीन ने अभूतपूर्व तरीके से वैश्विक प्रशासन में हिस्सा लिया और चीन बहुपक्षवाद की रक्षा करने की प्रमुख शक्ति बन चुका है। 

रेडियो प्रोग्राम