चीन में व्यापक कानून शासन का समग्र ढांचा मूल रूप से बना हुआ है

2022-10-19 17:25:28

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी की राजनीतिक और कानूनी समिति के उप महासचिव ईन बो ने चीन में कानून शासन की स्थिति का परिचय देते हुए कहा कि वर्तमान में चीन में व्यापक कानून शासन का समग्र ढांचा मूल रूप से बना हुआ है। चीनी विशेषता वाली समाजवादी कानूनी व्यवस्था का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ईन बो ने उसी दिन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रेस सेंटर द्वारा आयोजित तीसरे संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद शी चिनफिंग के कानून शासन विचार के निर्देशन में केंद्रीय कमेटी ने पहली बार पूर्णाधिवेशन आयोजित कर व्यापक कानून शासन का अध्ययन व समीक्षा की। साथ ही पहली बार व्यापक कानून शासन कमेटी की स्थापना की गयी, और पहली बार केंद्रीय कमेटी की व्यापक कानून शासन कार्य बैठक आयोजित की गयी। वैज्ञानिक रूप से कानून की स्थापना, सख्त कानून कार्यान्वयन, निष्पक्ष न्यायपालिका, और पूरे समाज में कानून के पालन आदि पक्षों में व्यापक रूप से बढ़ावा दिया गया, जिसने समाजवादी कानून शासन के निर्माण के लिये मजबूत शक्ति प्रदान की है।

ईन बो ने कहा कि अगले चरण में हमें संविधान से केंद्रित चीनी विशेषता वाली समाजवादी कानूनी व्यवस्था का सुधार करना चाहिये, कानून के आधार पर शासन करने को बढ़ावा देने, निष्पक्ष न्यायपालिका को सख्त बनाने, और कानून द्वारा शासित समाज के निर्माण में तेजी लानी चाहिये।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम