देश के शासन का मूल है जनता तक लाभ पहुंचाना

2022-10-19 17:32:09

“देश के शासन का मूल है जनता तक लाभ पहुंचाना” इस वाक्य का 2100 वर्ष पुराना इतिहास है, जो चीनी सत्तारूढ़ पार्टी के कार्य का मूल आग्रह बन गया है।

गत् 16 अक्तूबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस पेइचिंग में आयोजित हुई। शी चिनफिंग ने सीपीसी की पिछली केंद्रीय कमेटी की ओर से सीपीसी के 2200 से अधिक प्रतिनिधियों को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने जनता का नेतृत्व करके नये चीन की स्थापना की और देश को शक्तिशाली बनाने की बड़ी कोशिश की। जिसका मूल लक्ष्य जनता के लिये बेहतर जीवन बनाना है।

वर्ष 2012 में चीन में लगभग 10 करोड़ ग्रामीण गरीब आबादी मौजूद थी। चीन के सर्वोच्च नेता के रूप में शी चिनफिंग ने पहाड़ में स्थित एक गरीब गांव का दौरा किया। वहां उन्होंने गरीबी उन्मूलन कार्य करने का आदेश दिया।

इसके बाद चीन ने मानव इतिहास में सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली गरीबी उन्मूलन अभियान का आयोजन और कार्यान्वयन किया है। सीपीसी के 5 लाख से अधिक अधिकारी गरीब गांवों में प्रथम सचिव बने। और गरीब गांवों को सहायता देने के लिये 30 लाख से अधिक अधिकारियों को वहां भेजा गया। वर्ष 2020 तक चीन में अत्यधिक गरीबी की समस्या का समाधान हो चुका है। चीन ने दस साल पहले संयुक्त राष्ट्र के वर्ष 2030 अनवरत विकास कार्यक्रम में शामिल गरीबी उन्मूलन लक्ष्य को पूरा किया है।

वर्ष 2021 में देशव्यापी लोगों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय 35,128 युआन थी, जिसमें पिछले दस वर्षों में 78.0 प्रतिशत की वास्तविक वृद्धि हुई। जनता से केंद्रित होकर काम करना और जनता को लाभ पहुंचाना चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का एक स्पष्ट द्योतक बन गया है। आज के चीन में विश्व में सबसे बड़ी शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक गारंटी व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था की स्थापना की गयी है। चीन विश्व में सबसे सुरक्षित देशों में से एक बन चुका है। और समान समृद्धि का सुन्दर दृश्य भी बनाया जा रहा है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम