मानव जाति व प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण विकास वाला सुंदर घर बनाने में तिब्बत का योगदान

2022-10-19 17:43:20

अपनी विशेष भौगोलिक स्थिति के कारण चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में कई अनोखे जंगली जानवरों और पौधों का प्रवास हैं। जैव विविधता से तिब्बत "जंगली जानवरों व पौधों के स्वर्ग" और "ग्रीन जीन बैंक" के नाम से प्रसिद्ध है।

तिब्बत में जंगली कशेरुकी जीवों की प्रजातियों की कुल संख्या 1072 है, इनमें से राष्ट्रीय कुंजी संरक्षित जंगली जानवरों की प्रजातियों की कुल संख्या 219 है। तिब्बत में 9.6 हजार से अधिक प्रकार के जंगली पौधे हैं, इनमें से 1075 प्रकार के पौधे तिब्बत के लिए स्थानिक हैं और 383 प्रकार के दुर्लभ व लुप्तप्राय संरक्षित जंगली पौधे हैं। तिब्बत दुनिया में सबसे समृद्ध जैव विविधता वाले क्षेत्रों में से एक है। चीन और दुनिया भर में जैव विविधता संरक्षण में तिब्बत ने बहुत बड़ा योगदान दिया है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से तिब्बत में जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण को सक्रिय रूप से बढ़ाना जारी रखा है। पिछले दशक में तिब्बत में पारिस्थितिक पर्यावरण की गुणवत्ता अच्छी बनी है, पारिस्थितिक सुरक्षा बाधा और अधिक ठोस हुई है, पारिस्थितिक सभ्यता के उच्चभूमि के निर्माण को सख्ती से बढ़ाया गया है और पारिस्थितिक व पर्यावरण संरक्षण तेजी से विकसित हुआ है।

पिछले दशक में चीन सरकार ने कुल 12.7 अरब युआन का निवेश किया है और "तिब्बत पारिस्थितिक सुरक्षा बाधा संरक्षण और निर्माण योजना" को गहराई से लागू किया है। तिब्बत ने आरक्षित प्रकृति क्षेत्रों की स्थापना की, पारिस्थितिक निर्माण परियोजनाओं को लागू किया और पारिस्थितिक संरक्षण पर्यवेक्षण तंत्र की स्थापना व सुधार किया है। तिब्बत ने भूमि हरियाली कार्रवाई को लागू किया। वर्तमान तक पूरे तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में वन आवरण दर बढ़कर 12.31 प्रतिशत पहुंची और घास के मैदान की व्यापक वनस्पति दर 47.14 प्रतिशत हो चुकी है। तिब्बत में विभिन्न प्रकार के 81 आरक्षित प्रकृति क्षेत्रों को अनुकूलित और समायोजित किया गया है। दुर्लभ जंगली जानवरों की आबादी में रिकवरी वृद्धि दिख रही है। उदाहरण के लिये काली गर्दन वाले क्रेनों की संख्या तीन हजार से कम से बढ़कर 10 हजार से अधिक पहुंच गयी है, जबकि तिब्बती मृग की कुल संख्या 3 लाख से अधिक पहुंची है। साथ ही तिब्बत में सफेद गाल वाला मकाक आदि 5 नई प्रजातियों, पूर्वी ऑर्फ़ियन वार्बलर आदि 5 नई रिकॉर्ड प्रजातियों को खोज की गयी है। " तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के शांतिपूर्ण मुक्ति और समृद्ध विकास" पर श्वेत पत्र के अनुसार तिब्बत की पारिस्थितिक प्रणाली स्थिर है, पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार जारी है। तिब्बत पूरी दुनिया के सबसे अच्छे पारिस्थितिक वातावरण वाले क्षेत्रों में से एक है।

पिछले दशक में तिब्बत ने पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण से लोगों को समृद्ध बनाने की परियोजना को लागू किया और वनों, घास के मैदानों, आर्द्रभूमियों व प्रमुख पारिस्थितिक कार्य क्षेत्रों के लिए पारिस्थितिक मुआवजे को लागू किया है। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक भूमि को पारिस्थितिकी पर्यावरण संरक्षण के दायरे में शामिल किया गया है।

पिछले दशक में प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण को व्यवस्थित रूप से बढ़ाने के क्षेत्र में तिब्बत के 7 शहरों में अच्छी वायु गुणवत्ता वाले दिनों का औसत अनुपात 99 प्रतिशत से अधिक रहा है। तिब्बत की प्रमुख नदियों और झीलों की पानी की गुणवत्ता कक्षा तीसरी मानकों तक या उससे बेहतर पहुंची है। तिब्बत के 7 शहरों में केंद्रीकृत पेयजल स्रोतों की जल गुणवत्ता अनुपालन दर 100 प्रतिशत है। तिब्बत में मृदा पर्यावरण की गुणवत्ता स्थिर है और पारिस्थितिक वातावरण अच्छा बना रहा है।

(हैया)

 

रेडियो प्रोग्राम