आधुनिक समाजवादी देश के निर्माण में प्रयास करें : ली खछ्यांग

2022-10-18 10:32:05

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन जारी है। ली खछ्यांग ने 17 अक्तूबर को कानसू प्रांत के प्रतिनिधिमंडल से मिले और उनके साथ चर्चा में भाग लिया।

ली खछ्यांग ने कहा कि शी चिनफिंग से केंद्रित पार्टी की केंद्रित कमेटी के मजबूत नेतृत्व में पिछले दस सालों में पार्टी और देश के कार्य में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुईं। सर्वांगीण तरीके से शक्तिशाली आधुनिक समाजवादी देश का निर्माण करना, दूसरा शताब्दी लक्ष्य हासिल करना और चीनी शैली के आधुनिकीकरण से चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान बढ़ाना चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का केंद्रीय कार्य है। विकास शासन करने की प्राथमिकता है। हम विकास की नई विचारधारा के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाएंगे और आधुनिक आर्थिक व्यवस्था का निर्माण करेंगे।

ली खछ्यांग ने कहा कि हमें सुधार और खुलेपन को दृढ़ता से बढ़ाने के साथ उच्च स्तरीय खुलेपन को बढ़ावा देना चाहिए। हमें नागरिकों के मूल हितों की रक्षा करना चाहिए, ताकि सभी नागरिक आधुनिक निर्माण की उपलब्धियों से फायदा मिल सके।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम