विदेशी भाषा विशेषज्ञ: सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की रिपोर्ट में एक आत्मविश्वास से भरा चीन दिखा

2022-10-17 19:14:44

 

सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की रिपोर्ट के विदेशी भाषा संस्करणों को विदेशी भाषा विशेषज्ञों के एक समूह द्वारा अनुवादित किया गया। सीपीसी की 19वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद चीन ने एक बार फिर विदेशी विशेषज्ञों को पार्टी कांग्रेस की रिपोर्ट के अनुवाद में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। वे मुख्य रूप से अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी, जर्मन, स्पेनिश, अरबी, लाओटियन समेत अन्य विदेशी भाषाओं के अनुवाद के लिए जिम्मेदार हैं। वे 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की रिपोर्ट में नई हाइलाइट्स और नए विचारों से बहुत प्रभावित हुए।

20वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस रिपोर्ट के अंग्रेजी कॉपी विशेषज्ञ सीन स्लेटरी ने कहा, "जन-केंद्रित विकास सोच", "देश नागरिक है, और नागरिक देश हैं", ये शब्द सीपीसी और लोगों के बीच  मांस और रक्त के संबंध की व्याख्या करते हैं।

20वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस रिपोर्ट की रूसी कॉपी विशेषज्ञ के. एंजेलिना ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में चीन में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण परिवर्तन पारिस्थितिक पर्यावरण के क्षेत्र में परिलक्षित होते हैं, और हवा की गुणवत्ता हर साल बेहतर हो रही है।  देखा जा सकता है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी कार्बन पीक व कार्बन तटस्थता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

20वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस रिपोर्ट के लाओटियन कॉपी विशेषज्ञ पोंगटे चालेनसूक ने कहा कि चीनी शैली का आधुनिकीकरण पश्चिमी आधुनिकीकरण से बहुत अलग है, वह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में है, सभी जातीय समूहों के लोगों की समान भागीदारी, सभी लोगों की सामान्य समृद्धि का आधुनिकीकरण है। वह किसी को पीछे नहीं छोड़ता।

20वीं सीपीसी नेशनल कांग्रेस रिपोर्ट की फ्रेंच कॉपी विशेषज्ञ पैगी केंटेव फ्यूएट ने कहा कि चीन ने जो विकास का रास्ता चुना है, वह साम्राज्यवाद, उपनिवेशवाद या आधिपत्य का रास्ता नहीं है, बल्कि शांतिपूर्ण विकास का रास्ता है। इसके विकास का फल न केवल चीनी लोगों द्वारा साझा किया जाता है, बल्कि दुनिया भर के लोगों को लाभ पहुंचाता है। यह मानव साझे भाग्य समुदाय के समान है। जब चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस अवधारणा का प्रस्ताव पेश किया, तो उनका उद्देश्य वास्तव में विश्व शांति और विकास को बढ़ावा देना था।

20वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस रिपोर्ट के अरबी कॉपी विशेषज्ञ याह्या मुस्तफा ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि चीन भविष्य में अभूतपूर्व विकास की शुरुआत करेगा, जो अन्य देशों के लिए और अधिक अवसर लाएगा। क्योंकि वे चीन के समृद्ध बाजार को साझा कर सकते हैं। एक विदेशी के रूप में चीनी लोगों के साथ 20 से अधिक वर्षों में इन परिवर्तनों को अनुभव करना और देखना बड़े सम्मान की बात है।

 

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम