सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस पर क्यों नजर रखे हुए है दुनिया

2022-10-17 20:08:13

16 अक्तूबर को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस पेइचिंग में उद्घाटित हुई, जिसने दुनिया की नजर खींची है।

दुनिया के 80 से अधिक देशों और क्षेत्रों की 210 से ज्यादा मीडिया संस्थाओं से आए करीब 2500 पत्रकार कांग्रेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं, जिनमें 750 विदेशी पत्रकार भी शामिल हैं। दुनिया इस कांग्रेस पर ध्यान क्यों दे रही है?

गरीबी उन्मूलन कार्य में चीन द्वारा प्राप्त उपलब्धियां ध्यानाजनक हैं। नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति ओलुसेगन ओबासानचो ने कहा कि करोड़ों लोगों को गरीबी से छुटकारा दिलाना एक अनोखी बात है। शायद हम चीन के फार्मूले को कॉपी नहीं कर सकते, फिर भी हम इससे अनुभव ले सकते हैं। साथ ही, चीन का विशाल बाजार दुनिया के लिए बहुत अहम है। आज चीन विश्व आर्थिक विकास का प्रमुख इंजन बन चुका है। चीन 120 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार भी बन चुका है। पर्यावरण संकट का निपटारा करने में चीन सक्रिय रूप से जलवायु परिवर्तन के वैश्विक प्रशासन में भाग लेता है और मानव जाति और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सहअस्तित्व की रचना करने का संकल्प भी दिखाता है। विश्व की नयी चुनौतियों को दूर करने के लिए चीन ने वैश्विक विकास पहल और वैश्विक सुरक्षा पहल पेश की। चीन की उपरोक्त विचारधारा को दुनिया की व्यापक मान्यता भी मिली है।

रेडियो प्रोग्राम