पूरी प्रक्रिया में जन लोकतंत्र क्या है

2022-10-16 16:49:52

16 अक्तूबर 2022 को सीपीसी की 20वीं कांग्रेस पेइचिंग में उद्घाटित हुई। सीपीसी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने भाषण देकर कहा कि पूरी प्रक्रिया में नागरिकों का लोकतंत्र समाजवादी लोकतंत्र की राजनीति का सार है, जो सबसे व्यापक, यथार्थ और उपयोगी लोकतंत्र है।  

चीन में लोकतंत्र का विचार प्राचीन ग्रीस के एथेंस से नहीं आया, जबकि 2200 से अधिक वर्षों से पहले कन्फ्यूशियस की किताब शांगशू से लिया गया है, जिसमें लिखा गया है कि भगवान प्रजा के मुताबिक राजा चुनते हैं, इसलिए प्रजा की मांग को पूरा करने वाले को राजा चुनने का आधार माना जाता है। यह परम्परागत चीन के लोकतंत्र विचार का शुरूआती रूप था। आज के चीन में पूरी प्रक्रिया में जन लोकतंत्र चीन के विचार और संस्कृति की नींव बन चुका है।

पश्चिमी देशों के चुनाव तंत्र से अलग चीन में लोकतंत्र पूरी प्रक्रिया और व्यापक दायरे में प्रतिबिंबित होता है। चीन में लोकतंत्र का मतलब लोगों की समस्याओं को हल करना है और लोगों के हितों की रक्षा करना है। सभी काम लोकतंत्र और सलाह मशविरे के तरीके से कार्यांवयित किये जाते हैं।

सीपीसी की 20वीं कांग्रेस का उदाहरण लें, कांग्रेस में हिस्सा लेने वाले 2,296 प्रतिनिधि देश के विभिन्न वर्गों के सीपीसी सदस्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसमें महिला पार्टी सदस्यों और अल्पसंख्यक जातियों के पार्टी सदस्यों के अनुपात को भी सुनिश्चित किया जाता है।

कुछ महीने पहले, 20वीं कांग्रेस से संबंधित काम पर लोगों की राय लेने के लिए सीपीसी ने इंटरनेट पर एक खास स्तंभ भी खोला, जिसकी पेज व्यूज 66 करोड़ तक पहुंची। और तो और सीपीसी की केंद्रीय कमेटी ने संगोष्ठी का आयोजन कर देश की सभी लोकतांत्रिक पार्टियों और निर्दलीय लोगों के मतों और सुझावों को भी इकट्ठा किया।

सीपीसी की 20वीं कांग्रेस 16 अक्तूबर को पेइचिंग में शानदार ढंग से उद्घाटित हुई। 2,200 से अधिक पार्टी सदस्य 9 करोड़ 60 लाख पार्टी सदस्यों का प्रतिनिधित्व कर कांग्रेस में उपस्थित हुए हैं।

रेडियो प्रोग्राम