आधुनिक कृषि का निर्माण करें, खाद्य सुरक्षा की गारंटी करें

2022-10-16 15:33:17

16 अक्टूबर को 42वां विश्व खाद्य दिवस है। हाल के वर्षों में चीन कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास पर बड़ा ध्यान दे रहा है, जिससे देश में बीज उद्योग और कृषि मशीनीकरण के वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार को बहुत बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही कृषि की गुणवत्ता, दक्षता और प्रतिस्पर्धा शक्ति में भी लगातार सुधार किया जा रहा है।

आकड़ों के अनुसार, वर्ष 2013 में चीन में कुल अनाज उत्पादन 63 करोड़ 4.8 लाख टन था, वर्ष 2021 में यह बढ़कर 68 करोड़ 28.5 लाख टन हो गया। जिससे देश में प्रति व्यक्ति भोजन की उपलब्धता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त 400 किग्रा खाद्य सुरक्षा रेखा से काफी अधिक हो चुकी है। दुनिया में सबसे बड़ी आबादी वाले देश के रूप में, चीन अपनी 9 प्रतिशत से कम की कृषि योग्य भूमि से दुनिया की कुल आबादी के 20 प्रतिशत को खिलाता है। यह अपने आप में विश्व खाद्य सुरक्षा में एक बड़ा योगदान है।

(रमेश शर्मा)   

 

रेडियो प्रोग्राम