दीर्घकाल तक चीन के अच्छे आर्थिक विकास की समग्र स्थिति में बदलाव नहीं

2022-10-15 18:57:55

 

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता सुन येली ने 15 अक्तूबर को कहा कि चीन के विकास में अभी भी कई अनुकूल परिस्थितियाँ हैं। चीन की अर्थव्यवस्था लचीली है, और बड़ी निहित क्षमता व पर्याप्त जीवंत-शक्ति से भरी है।

 

सुन येली ने कहा कि 2013 से 2021 तक, चीन की जीडीपी 6.6 प्रतिशत की औसत वार्षिक दर से बढ़ी है, जो इसी अवधि में दुनिया की 2.6 प्रतिशत और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की 3.7 प्रतिशत की औसत विकास दर से अधिक है। चीन की विश्व आर्थिक विकास में औसत योगदान दर 30 प्रतिशत से अधिक है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद चीन की अर्थव्यवस्था उच्च गति वाले विकास के चरण से उच्च गुणवत्ता वाले विकास के चरण में स्थानांतरित हो गई है। वह केवल जीडीपी की वृद्धि दर पर नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था के दीर्घकालिक विकास की समस्या को मौलिक रूप से हल करने पर ध्यान केंद्रित करती है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम