चीन व अमेरिका के साथ रहने की कुंजी आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और सहयोग व उभय जीत है

2022-10-15 20:27:50

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के न्यूज प्रवक्ता सुन येली ने 15 अक्तूबर को कहा कि अगले 50 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चीन और अमेरिका को साथ रहने का सही रास्ता खोजना होगा।

सुन येली ने कहा कि चीन और अमेरिका के साझा हित मतभेदों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं। एक स्वस्थ और स्थिर चीन-अमेरिका संबंध दोनों देशों के लोगों के साझा हितों के अनुकूल है। आर्थिक और व्यापारिक संबंधों के दृष्टिकोण से, 2021 में चीन और अमेरिका के बीच व्यापार की मात्रा 7.5 खरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जो 2020 से 28.7 प्रतिशत बढ़ी है। चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक सहयोग अमेरिका में 26 लाख नौकरियों का समर्थन करता है। इस बात पर ध्यान दिया जाना चाहिए कि आज की दुनिया में कई चुनौतियों के मुकाबले के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग की आवश्यकता है।

सुन येली ने इस बात पर जोर दिया कि चीन का विकास अपने लोगों के बेहतर जीवन के लिए है, न कि दूसरों को चुनौती देने के लिए। चीन कोई समस्या उत्पन्न नहीं करता है, लेकिन किसी भी समस्या से डरता भी नहीं है। हम दूसरों को कोई धमकी नहीं देते हैं, लेकिन दूसरों की धमकी सहन भी नहीं करते हैं। चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान की ऐतिहासिक प्रक्रिया को कोई व्यक्ति या कोई भी शक्ति नहीं रोक सकती।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम