चीन बेहतर राजनीतिक हिम्मत और बुद्धि के साथ सुधार को बढ़ावा देता रहेगा- प्रवक्ता

2022-10-15 19:45:44

सीपीसी 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के न्यूज़ प्रवक्ता सुन येली ने 15 अक्तूबर को पेइचिंग में कहा कि चीन के सुधार के सामने अभी भी कई मुश्किलें मौजूद हैं, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी बेहतर राजनीतिक हिम्मत और बुद्धि के साथ सुधार को लगातार आगे बढ़ावा देती रहेगी।

उन्होंने कहा कि व्यापक रूप से गहन सुधार करना नए युग में चीन की विशिष्ट विशेषता है, जिससे पार्टी और देश का कार्य नई ऊर्जा से भरपूर है। सुधार के सामने कई कठिनाइयां मौजूद हैं, जैसे कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उच्च-स्तरीय आत्मनिर्भरता और आत्म-सुधार को बढ़ावा देना, उच्च-मानक बाजार प्रणाली बनाना, खाद्य, ऊर्जा और संसाधन सुरक्षा सुनिश्चित करना, आर्थिक व सामाजिक विकास के व्यापक हरित परिवर्तन को बढ़ावा देना इत्यादि। चीन सुधार के सही रास्ते पर डटा रहेगा।

(श्याओ थांग) 

रेडियो प्रोग्राम