चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने वनथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल में युवाओं को शिक्षा दी

2022-10-13 15:41:00

12 अक्तूबर को दोपहर बाद ध्यानाकर्षक “थ्येनकुंग क्लास” की तीसरी शिक्षा दी गयी। 6 महीनों के बाद चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने फिर एक बार अंतरिक्ष में युवाओं को शिक्षा दी। शनचो-14 चालक दल के अंतरिक्ष यात्रियों ने चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के वनथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल में युवाओं के लिये एक रंगारंग अंतरिक्ष-पृथ्वी इंटरैक्टिव शिक्षा दी।

लगभग 50 मिनट तक चली कक्षा में चीनी अंतरिक्ष यात्री छन तुंग, ल्यू यांग और छाए शूचेए ने अंतरिक्ष स्टेशन के वनथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल में काम करने और जीवन बिताने की स्थिति का परिचय दिया, और वैज्ञानिक सिद्धांतों का परिचय देने के साथ कुछ विज्ञान प्रयोग भी किये हैं। उन के अलावा अंतरिक्ष यात्रियों ने चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में धान और अरेबिडोप्सिस रोपण और अनुसंधान की स्थिति का परिचय भी दिया।

गौरतलब है कि इस बार अंतरिक्ष यात्रियों ने पहली बार वनथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल में शिक्षा दी। इससे पहले दो बार के अंतरिक्ष क्लास थ्येनह कोर मॉड्यूल में आयोजित किये गये हैं। इस बार की शिक्षा में चीनी विज्ञान अकादमी के अंतरिक्ष अनुप्रयोग इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी केंद्र में एक मुख्य कक्षा स्थापित की गयी। और शानतुंग प्रांत के होज़े, हनान प्रांत के चेनचो और यूनान प्रांत के डाली तीन शहरों में शाखा कक्षा भी स्थापित की गयी। प्राइमरी और मीडिल स्कूलों के लगभग 400 विद्यार्थी प्रतिनिधियों ने इन गतिविधियों में भाग लिया।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम