चीन के विकास नमूने से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मिला फायदा - पूर्व बेल्जियम पीएम

2022-10-11 17:57:07

बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री यवेस लेटेर्मे ने हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप को दिए एक इन्टरव्यू में कहा कि चीन ने समाज, अर्थव्यवस्था और जन-जीवन जैसे कई क्षेत्रों में जो प्रगति की है, वह आश्चर्यजनक है। चीन का विकास नमूना कारगर है, न केवल चीनी लोगों को लाभ पहुंचा रहा है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को भी लाभान्वित कर रहा है।

62 वर्षीय लेटेर्मे दो बार बेल्जियम के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कई बार चीन का दौरा किया है और चीन के आर्थिक व सामाजिक विकास ने उन पर गहरी छाप छोड़ी है। उनके विचार में चीन ने राष्ट्रीय शासन और गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में विश्व ध्यानाकर्षण उपलब्धियां हासिल करने का कारण चीनी नेताओं की व्यावहारिकता और दूरदर्शिता से निकटता से जुड़ा हुआ है। पिछले कुछ दशकों में, चीनी नेताओं ने खुलेपन को बढ़ावा दिया है, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभायीं हैं, और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने और विकास के फल को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए हैं।

लेटेर्मे ने कहा कि चीन के विकास से न केवल चीनी लोगों को लाभ हुआ है, बल्कि इसने वैश्विक शासन में भी बड़ा योगदान दिया है। इधर के सालों में चीन अंतरराष्ट्रीय मामलों में ज्यादा से ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का समाधान "चीनी बुद्धि" से अविभाज्य है। कोरोना महामारी का संकट हल नहीं हुआ है, और अंतरराष्ट्रीय स्थिति अनिश्चितताओं से भरी है, ऐसी पृष्ठभूमि में यूरोप-चीन तथा अमेरिका-चीन को अर्थव्यवस्था और सुरक्षा आदि क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना चाहिए। हाथ मिलाकर सहयोग के माध्यम से वैश्विक विकास को समान रूप से आगे बढ़ाना चाहिए।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम