चीन की उपलब्धियों को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की ओर से व्यापक समर्थन और मान्यता मिली : ब्रिटिश विद्वान

2022-10-10 19:16:11

16 सितंबर को ब्रिटिश कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ शोधकर्ता, जाने-माने विद्वान मार्टिन जैक ने चीनी मीडिया ग्रुप को दिये एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि पिछले दस वर्षों में चीन ने अर्थव्यवस्था और समाज जैसे कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास उपलब्धियां हासिल की हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से व्यापक समर्थन और मान्यता मिली है। लंबे समय से चीन ने एक प्रमुख देश के रूप में अपनी जिम्मेदारी का प्रदर्शन किया है, मानव साझे भाग्य समुदाय के निर्माण को बढ़ाने को अपना लक्ष्य बनाया, "बेल्ट एंड रोड" जैसी कई पहलों का प्रस्ताव दिया है और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में चीनी ज्ञान का योगदान दिया है।

मार्टिन जैक ने बताया कि चीन ने गरीबी के खिलाफ लड़ाई को चौतरफा जीता, जो बहुत महत्वपूर्ण है। उसने गरीबी की समस्याओं को हल करने में अन्य देशों के लिए एक अच्छा उदाहरण स्थापित किया। चीन ने बाकी दुनिया को एक स्पष्ट संकेत भेजा है कि गरीबी हमेशा नहीं बनी रहेगी, उसे समाप्त किया जा सकता है।

मार्टिन जैक ने कहा कि पूर्ण गरीबी उन्मूलन के साथ-साथ चीनी अर्थव्यवस्था का निरंतर विकास हुआ। पिछले एक दशक में चीन की अर्थव्यवस्था मात्रात्मक विकास से गुणात्मक विकास में बदल गयी, खासकर उच्च तकनीक के क्षेत्र में प्रगति स्पष्ट है। आर्थिक और सामाजिक विकास में उपलब्धियों के अलावा, चीन ने कोविड-19 महामारी के मुकाबले में भी बहुत प्रयास किए हैं, जिसे दुनिया के लिए एक मॉडल माना जा सकता है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित मानव साझे भाग्य समुदाय के निर्माण की अवधारणा के बारे में मार्टिन जैक ने कहा कि इस अवधारणा ने वैश्विक शासन के सुधार की प्रक्रिया में मजबूत आकर्षण और अपील शक्ति दिखाई है, और शांति और समृद्धि की ओर मानव समाज के लिए सही दिशा भी दिखाई है।

"बेल्ट एंड रोड" के निर्माण के बारे में मार्टिन जैक ने बताया कि बेल्ट एंड रोड संबंधित देशों के सामान्य विकास के लिए संभावना प्रदान करता है। बेल्ट एंड रोड चीन द्वारा शुरू की गई और सभी देशों की भागीदारी वाली एक भव्य योजना है। वह यूरेशियन महाद्वीप के परिवर्तन व विकास और चीन व 'बेल्ट एंड रोड' से जुड़े देशों के आम विकास के लिए नए अवसर प्रदान करता है, जो बहुत महत्वपूर्ण है।

(मीनू)

 

रेडियो प्रोग्राम