बंदूक हिंसा का प्रभावी नियंत्रण अमेरिकी लोकतंत्र और मानवाधिकारों को मापने का एक महत्वपूर्ण पैमाना है:चीन

2022-10-10 19:17:19

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 10 अक्तूबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जीवन का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण मानवाधिकार है। क्या बंदूक हिंसा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगा सकता है और जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की प्रभावी रक्षा कर सकता है, यह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए अमेरिकी शैली वाले लोकतंत्र और मानवाधिकारों को मापने का एक महत्वपूर्ण पैमाना है।

अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की जिसमें कहा गया है कि 2020 से 2021 तक, अमेरिका में बंदूक हत्या मामलों की संख्या में 8 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, जो 1990 के दशक से एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई।

इस बारे में माओ निंग ने कहा कि चीन ने संबंधित रिपोर्ट पर ध्यान दिया है। अमेरिका की "गन वायलेंस आर्काइव्स" वेबसाइट के डेटा बताते हैं कि 26 सितंबर तक, अमेरिका में 500 "बड़े पैमाने पर" गोलीबारी हुई है। सितंबर के अंत से टेक्सास, मैरीलैंड, एरिजोना और अन्य जगहों पर एक के बाद एक गोलीबारी हुई है।

माओ निंग ने बताया कि रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि सभी उम्र में अफ्रीकी-अमेरिकियों की सबसे अधिक बंदूक मृत्यु दर है। श्वेत व्यक्तियों की तुलना में अफ्रीकी-अमेरिकियों को गोली मारने की संभावना 12 गुना अधिक है। प्रणालीगत नस्लवाद और बंदूक हिंसा ने अल्पसंख्यकों को शिकार बनाया है। (मीनू)

रेडियो प्रोग्राम