चीन वैश्विक अर्थव्यवस्था के "मुकुट" पर "मोती" है : बुल्गारिया-चीन विकास संघ की अध्यक्ष

2022-10-05 17:06:22

बुल्गारिया-चीन औद्योगिक विकास संघ की अध्यक्ष डेसिस्लावा डोनचेवा ने हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप के संवाददाता को दिए एक इन्टरव्यू में कहा कि पिछले 10 सालों में चीन ने अर्थव्यवस्था, व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था के "मुकुट" में "मोती" बन गया है। उनका मानना है कि चीन भविष्य में दुनिया के विकास और स्थिरता में और योगदान देगा।

4 अक्तूबर को चीन और बुल्गारिया के बीच कूटनीतिक संबंध की स्थापना की 73वीं वर्षगांठ है। लंबे समय से डोनचेवा दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापार सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं, और उन्हें चीन-बल्गेरिया संबंधों के विकास में एक साक्षी और भागीदार कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इधर के दस सालों में "बेल्ट एंड रोड" पहल के सह-निर्माण में चीन और बुल्गारिया के बीच आर्थिक व्यापारिक संबंध तथा मानविकी आदान-प्रदान लगातार घनिष्ठ हो रहा है, एक अच्छे आर्थिक और व्यापार पूरक तंत्र स्थापित हुआ है, जिससे दोनों देशों के उद्यमियों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

डोनचेवा ने कहा कि बुल्गारिया के कृषि का लंबा इतिहास है और यह विश्व प्रसिद्ध "गुलाबों का देश" है। उधर, चीन कृत्रिम बुद्धिमत्ता और विज्ञान व प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों में दुनिया में अग्रणी स्थान पर है, भविष्य में विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृषि और मानविकी आदि क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग में असीमित संभावनाएं होंगी।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम