चीन का तेज विकास एक करिश्मा है: अदनान

2022-10-04 17:49:55

फिलिस्तीन-चीन मैत्री संघ के अध्यक्ष अदनान दशकों से दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान से जुड़े काम में संलग्न हैं। हाल ही में उन्होंने जोर्डन नदी के पश्चिम तट पर स्थित रामल्लाह शहर में सीएमजी संवाददाता को दिए इन्टरव्यू में कहा कि हाल के दशकों में चीन के तेज विकास को एक करिश्मा कहा जा सकता है। चीन द्वारा पेश की गयी बेल्ट एन्ड रोड पहल विकासशील देशों में विकास प्राप्त करने का वास्तविक मौका ही है।

उन्होंने कहा कि चीन ने पूर्ण गरीबी को खत्म कर दिया है और दुनिया के लिए महामारी से लड़ने के लिए एक मॉडल बन गया है। उनके अलावा चीन ने उच्च प्रौद्योगिकी का तेज विकास किया, और अंतरिक्ष में अपने अंतरिक्ष यान को लांच किया है। इतने कम समय में इतनी बड़ी प्रगति हासिल हुई है, जो सचमुच एक करिश्मा है।

अदनान के विचार में चीन द्वारा प्राप्त उल्लेखनीय उपलब्धियां चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व से अलग नहीं हो सकती। उनके अनुसार चीन में बुद्धिमान नेता और न्यायपूर्ण चीनी कम्युनिस्ट पार्टी है। साथ ही चीनी जनता अपने देश के नेता को विश्वास करती हैं। वे कारगर रूप से विभिन्न कदमों को लागू कर सकती हैं। ये सभी चीन के तेज विकास के मुख्य कारण ही हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम