बच्चों के स्वास्थ्य के लिये मेहनत से काम कर रही छैन सूयून

2022-10-03 16:58:18

छैन सूयून पेइचिंग चिल्ड्रन हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन एंड इंटरनल मेडिसिन विभाग की मानद निदेशक हैं। काम करने के अधिकांश समय में वे बच्चों की जान बचाने के लिये ग्रिम रीपर के साथ लड़ाई करती हैं। अब उन की उम्र 60 साल हो चुकी है। लेकिन हर दिन वे बहुत व्यस्त हैं।

पेइचिंग चिल्ड्रन हॉस्पिटल के आईसीयू को गनस्मोक के बिना युद्ध का मैदान कहा जाता है। क्योंकि अस्पताल के विभिन्न विभागों में गंभीर रूप से बीमार बच्चों को यहां भेजा जाता है। छैन सूयून ने 40 वर्षों में 20 हजार से अधिक गंभीर बीमार बच्चों की जान बचायी है। विभिन्न गंभीर बीमारियों का सामना करते हुए छैन सूयून अपनी टीम का नेतृत्व करके निरंतर रूप से कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि हर बीमार बच्चे के पीछे एक परिवार की आशा है, इसलिये हमें पूरी कोशिश करनी होगी।

सामान्य काम छोड़कर छैन सूयून चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की गंभीर बीमार बाल चिकित्सा विशेषज्ञ और राष्ट्रीय इन्फ्लुएंजा चिकित्सा उपचार विशेषज्ञ समूह की सदस्य भी हैं। उन्होंने क्रमशः दस बार देश भर में सार्वजनिक आपात स्थितियों में गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज में भाग लिया है। कोविड-19 महामारी पैदा होने के बाद उन्होंने सक्रिय रूप से नए कोरोना वायरस निमोनिया के निदान और उपचार योजना के संशोधन और कई क्षेत्रों में गंभीर रूप से बीमार बच्चों के ऑनलाइन परामर्श में भाग लिया है।

वर्ष 2022 में छैन सूयून चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की एक प्रतिनिधि बनीं।

चंद्रिमा

 

रेडियो प्रोग्राम