उत्तर प्रदेश में ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में गिरने से कम से कम 22 की मौत, कई घायल

2022-10-02 15:22:49

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक गांव के पास शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में गिर जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगभग 50 लोग सवार थे। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मारे गये लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और उनके परिजनों व घायलों को मुआवजा देने की बात कही है। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम