चाइना मोबाइल ने 11 लाख से अधिक 5जी बेस स्टेशन स्थापित किये

2022-10-02 15:32:34

 

चाइना मोबाइल ग्रुप से मिली खबर के अनुसार, साल 2022 की पहली छमाही में चाइना मोबाइल का 5जी से संबंधित निवेश 58 अरब 70 करोड़ युआन तक जा पहुंचा। अब तक, चाइना मोबाइल ने देश भर में 11 लाख से अधिक 5जी बेस स्टेशन स्थापित किये हैं, जो देश के 5जी बेस स्टेशनों का 50% से अधिक हिस्सा है।

   चाइना मोबाइल के संबंधित प्रधान के अनुसार पिछले 10 वर्षों में, चाइना मोबाइल ने 20 खरब युआन की अचल संपत्ति निवेश पूरा किया है, और फाइबर-टू-द-होम कवरेज 60 करोड़ घरों तक पहुंचाया है।

   सूत्रों के अनुसार, साल 2021 में चाइना मोबाइल की परिचालन आय 10.3% की दो अंकों की वृद्धि हासिल हुई, जो 10 वर्षों में एक नई ऊंचाई है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम