तिब्बत में शान्नान शहर का आर्थिक सामाजिक विकास तेज़

2022-09-30 15:14:39

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश ने 29 सितंबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (नवम्बर 2012) के बाद से शान्नान शहर के आर्थिक सामाजिक विकास उपलब्धियों के बारे में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया।

इस मौके पर शान्नान शहर के उप मेयर मओ योंगवन ने व्यापक ताकत, बुनियादी ढांचे, लोगों के जीवन स्तर, औद्योगिक प्रणाली, सीमा विकास, पारिस्थितिक सभ्यता, और सुधार व खुलेपन आदि 7 पहलुओं में पिछले 10 वर्षों में शान्नान शहर की आर्थिक और सामाजिक विकास में हासिल उपलब्धियों का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में शान्नान शहर की कुल आर्थिक मात्रा का तेजी से विस्तार हुआ, और संरचनात्मक गुणवत्ता में लगातार सुधार हुआ। साल 2021 में क्षेत्रीय जीडीपी 23 अरब 72.7 करोड़ युआन थी, जिसमें साल 2012 की तुलना में 16 अरब 42 करोड़ युआन बढ़ोतरी हुई, यह वृद्धि 3.2 गुना रही, जिसकी औसत वार्षिक वृद्धि दर 9.8 प्रतिशत है।


मओ योंगवन के मुताबिक, पिछले 10 सालों में शान्न्न शहर के बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार हुआ है। जल संरक्षण, रेलवे, राजमार्ग, बिजली ग्रिड और सूचना जैसे बुनियादी ढांचे के नेटवर्क के निर्माण को मजबूत किया गया। इस दौरान अचल संपत्तियों में 180 अरब युआन से अधिक का निवेश किया गया। पानी, बिजली, मार्ग, संचार और नेटवर्क जैसे बुनियादी ढांचे अधिक से अधिक परिपूर्ण होते जा रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है। शहरी और ग्रामीण निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय क्रमशः 43,100 युआन और 18,435 युआन तक पहुंच गई।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम