जापान में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार

2022-09-28 10:51:18

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार 27 सितंबर को टोक्यो में आयोजित किया गया।

उसी दिन दोपहर बाद शिंजो आबे की अस्थियां ले जाने वाला वाहन उनके टोक्यो स्थित घर से निप्पॉन बुडोकन के लिए रवाना हुआ। शिंजो आबे की पत्नी अपने हाथ में अस्थि कलश पकड़कर अंतिम संस्कार समारोह में पहुंची।

इस अंतिम संस्कार समारोह में शिंजो आबे का जीवनकाल का एक वीडियो चलाया गया। जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने क्रमशः स्तुति की। अंतिम संस्कार समारोह लगभग चार घंटे तक चला।

बता दें कि 8 जुलाई को 67 वर्षीय शिंजो आबे को नारा सिटी में सीनेट चुनाव के लिए भाषण देते समय गोली मार दी गई थी। बचाव की कोशिश के बाद उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने 2006 और 2012 में दो बार जापान के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

(मीनू)


रेडियो प्रोग्राम