करीब 70 देशों ने चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने का विरोध किया

2022-09-27 17:28:14

पाकिस्तान ने करीब 70 देशों की ओर से मानवाधिकार के बहाने से चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने का विरोध किया। इसकी चर्चा में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने कहा कि इससे लोगों की इच्छा जाहिर हुई है।

वांग वनपिन ने कहा कि 26 सितंबर को आयोजित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 51वें सम्मेलन में पाकिस्तान ने करीब 70 देशों की ओर से कहा कि शिनच्यांग, हांगकांग और तिब्बत के मामले चीन के अंदरूनी मामले हैं। मानवाधिकार मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए और दोहरा मापदंड नहीं अपनाना चाहिए। करीब 70 देश मानवाधिकार के बहाने से चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने का विरोध करते हैं। अन्य 20 से अधिक देशों ने अलग अलग तौर पर भाषण देने या अन्य तरीकों से चीन का समर्थन किया।

वांग वनपिन ने कहा कि करीब सौ देशों ने मानवाधिकार परिषद में चीन का समर्थन किया। अमेरिका आदि कुछ पश्चिमी देशों की साजिश बार-बार विफल हुई है। इससे लोगों की आम इच्छा जाहिर हुई है। कुछ पश्चिमी देश मानवाधिकार के मामलों में दोहरा मापदंड अपनाते हैं, राजनीतिक हेरफेर करते हैं और इस बहाने से अन्य देशों के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के अधिकांश सदस्यों ने स्पष्ट तौर पर इसे देखा है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम