श्रीलंका : चीन की सहायता वाले किडनी रोग परीक्षण वाहनों का आधिकारिक इस्तेमाल शुरू

2022-09-27 10:14:55

श्रीलंका स्थित चीनी दूतावास और श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने संयुक्त रूप से 26 सितंबर को कोलंबो स्थित चीन की सहायता में निर्मित राष्ट्रीय अस्पताल में चीन की सहायता वाले किडनी रोग परीक्षण वाहनों के इस्तेमाल में लाये जाने का समारोह आयोजित किया।

श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रामबुक्वेला ने कहा कि श्रीलंका में किडनी की बीमारी के मामले अधिक हैं। चीनी सरकार द्वारा दान किए गए आठ किडनी रोग परीक्षण वाहन उन्नत चिकित्सा परीक्षण उपकरणों से लैस हैं और किडनी रोग की रोकथाम और उपचार के लिए मोबाइल क्लीनिक के रूप में काम करेंगे, और किडनी रोग की अधिक घटनाओं वाले क्षेत्रों में लोगों के लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा निदान सेवाएं प्रदान करेंगे और इन क्षेत्रों की किडनी रोग की जांच क्षमता को उन्नत करेंगे।

श्रीलंका स्थित चीनी राजदूत छी चेनहोंग ने कहा कि दीर्घकालिक किडनी रोग लंबे समय से स्थानीय लोगों को परेशान कर रही है। इस स्थिति को बदलने के लिए चीनी और श्रीलंकाई सरकारों, शैक्षणिक अनुसंधान और चिकित्सा संस्थानों ने किडनी की बीमारियों की रोकथाम और उपचार में कई सहयोग परियोजनाएं की हैं। चीन की सहायता में निर्मित श्रीलंकाई राष्ट्रीय नेफ्रोलॉजी विशेष अस्पताल और जल प्रौद्योगिकी अनुसंधान व प्रदर्शन संयुक्त केंद्र को उपयोग में लाया गया है। आशा है कि किडनी रोग परीक्षण वाहन भी जल्द से जल्द भूमिका निभाएंगे, और दूर-दराज के इलाकों में लोगों को किडनी रोग की रोकथाम और उपचार में सहायता प्रदान करेंगे।

बता दें कि चीन की सहायता वाले किडनी रोग परीक्षण वाहन में 13 चिकित्सा उपकरण हैं। आधिकारिक उपयोग से पहले चीनी पक्ष ने उपकरण इंस्टालेशन व डिबगिंग और श्रीलंकाई तकनीशियनों के प्रशिक्षण को पूरा कर लिया।

(मीनू)



रेडियो प्रोग्राम