चीनी विदेशों के साथ मैत्री संघ ने पाकिस्तान के बाढ़ राहत के लिए दान समारोह आयोजित किया

2022-09-26 10:33:37


चीनी विदेशों के साथ मैत्री संघ ने 25 सितंबर को पेइचिंग में पाकिस्तान के बाढ़ राहत के लिए दान समारोह आयोजित किया।

चीनी विदेशों के साथ मैत्री संघ के अध्यक्ष लिन सोंगथ्येन ने कहा कि पाकिस्तान में बाढ़ के बाद से चीनी विदेशों के साथ मैत्री संघ ने पाकिस्तान के साथ मित्रवत शहरों में बने शहरों के स्थानीय मैत्री संघों और मैत्रीपूर्ण संगठनों की लामबंदी की और चीनी उद्यमों और लोगों जैसी सामाजिक ताकतों को प्रोत्साहित किया। इसी दौरान विभिन्न पक्षों की सक्रिय प्रतिक्रिया मिली है।

लिन सोंगथ्येन ने कहा कि चीनी लोगों ने व्यावहारिक कार्यों से चीन और पाकिस्तान के बीच "कट्टर" दोस्ती की व्याख्या की, जो मानव साझा भाग्य समुदाय के निर्माण का उचित अर्थ है। विश्वास है कि चीनी भाइयों और बहनों की गर्मजोशी और प्यार पाकिस्तान को बाढ़ और आपदाओं से लड़ने में मदद करने के लिए एक ठोस ताकत बनेगा। विश्वास है कि पाकिस्तानी सरकार के मजबूत नेतृत्व में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पाक लोग आपदा को जीतकर जल्द से जल्द अपने घरों का पुनर्निर्माण करेंगे।

चीन स्थित पाकिस्तान के राजदूत मोइन हक ने दान समारोह में भाग लिया और चीन की सहायता के लिए अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता बहुत समय पर है और पाकिस्तान की पीड़ितों को राहत देन की क्षमता को बढ़ाएगी, जिसे पाकिस्तानी पक्ष हमेशा याद रखेगा।

बता दें कि इस साल जून के मध्य से तेज मानसूनी बारिश के कारण पाकिस्तान के बलूचिस्तान, सिंध और अन्य जगहों पर भीषण बाढ़ आई है। अगस्त के अंत तक, भारी वर्षा के कारण हुई विभिन्न आपदाओं ने पाकिस्तान में 3.3 करोड़ से अधिक लोगों को प्रभावित किया है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम