जेनेवा में शिनच्यांग की उपलब्धियां पर एक संगोष्ठी आयोजित

2022-09-23 18:36:46

22 सितंबर को यूएन मानवाधिकार परिषद की 51वीं बैठक के दौरान शिनच्यांग उईगुर स्वायत्त प्रदेश और यूएन के जेनेवा स्थित स्थायी चीनी प्रतिनिधि मंडल ने जेनेवा मुख्यालय में संयुक्त रूप से मानवाधिकार का सम्मान कर सुनिश्चितता देने में शिनच्यांग की उपलब्धियां नामक एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस संगोष्ठी में 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ राजनयिकों, पत्रकारों और एनजीओ के प्रतिनिधियों समेत कुल 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर शिनच्यांग उईगुर स्वायत्त प्रदेश की जन प्रतिनिधि सभा के प्रधान श्याओखाईथी ईमिंग ने कहा कि यह सर्वविदित है कि शिनच्यांग एक अच्छा स्थान है। शिनच्यांग सदैव विभिन्न जातियों के लोगों के कल्याण को मजबूत करने को सभी काम के केंद्र में रखता है। उन्होंने लोगों के शिनच्यांग की यात्रा करने का स्वागत किया।

जेनेवा स्थित स्थायी चीनी प्रतिनिधि छन श्वू ने कहा कि चीनी लोगों के अथक प्रयासों के बाद शिनच्यांग के आर्थिक और सामाजिक विकास, और मानवाधिकार कार्य के विकास में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल हुई हैं। कुछ देशों ने मानवाधिकार के मुद्दे का राजनीतिकरण किया है और प्रतिरोध और विभाजन को उत्तेजित किया है। उनकी कार्रवाइयों का अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने जबरदस्त विरोध किया गया है, जो अवश्य ही विफल होगी।

इस संगोष्ठी में यहां शिनच्यांग है नामक एक प्रचार वीडियो भी प्रदर्शित किया गया। उपस्थित विकासमान देशों के दूतों ने आतंकवाद विरोधी और विकास, गरीबी उन्मूलन, मानवाधिकार के संरक्षण आदि क्षेत्रों में शिनच्यांग में प्राप्त सफलताओं की बड़ी प्रशंसा की। 

उन्होंने कहा कि वे शिनच्यांग सवाल के बहाने से चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने की हरकत का विरोध करते हैं और शिनच्यांग पर चीन के न्यायपूर्ण रुख का समर्थन करते हैं।

रेडियो प्रोग्राम