77वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष :मानव जाति को एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करना चाहिए

2022-09-22 21:44:13

स्थानीय समय के अनुसार 20 सितंबर को 77वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस न्यूयॉर्क में स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में उद्घाटित हुई। 77वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष कोरोसी कसाबा ने सीएमजी को दिये एक साक्षात्कार में कहा कि वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र जटिल स्थिति और विकट चुनौतियों का सामना करता है।

 कोरोसी कसाबा ने कहा कि जैसे-जैसे प्राकृतिक संसाधन घटते जाएंगे, पूरी दुनिया को और ज्यादा चुनौतियों और संघर्षों का सामना करना पड़ेगा। इनमें से जल संसाधन की कमी प्रमुख वैश्विक चुनौतियों में से एक बनेगी। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को जल संसाधन प्रबंधन पर नीतियों और अन्य पहलुओं में समायोजन करना चाहिए।

 कोरोसी कसाबा ने कहा कि मुख्य वैश्विक समस्याओं में से एक मानव के पास बहुत कम पानी है और बहुत अधिक पानी प्रदूषित है। जल संसाधन की कमी पृथ्वी पर एक अरब से अधिक लोगों को प्रभावित कर रही है। वर्ष 2040 तक 40 प्रतिशत मानव-जीवित क्षेत्रों में , जो 40 प्रतिशत से अधिक मानव भोजन की जरूरतें प्रदान करते हैं, जल संसाधन की गंभीर कमी का अनुभव करेगा। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को जल संसाधन प्रबंधन नीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिए।

 उन्होंने अपील की कि प्रमुख वैश्विक संकटों का सामना करते समय मानव जाति को एक और निकट "मानव भाग्य समुदाय" का निर्माण करना चाहिए। उन्हें एक साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होना चाहिए।

 उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय एक नये युग में है। सभी पक्षों को यह स्वीकार करना होगा कि महामारी आदि विभिन्न चुनौतियां आपस में जुड़ी हुई हैं। संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को उनकी सलाह एकजुटता, स्थिरता विकास और विज्ञान के जरिए समस्याओं का समाधान करना है।

 

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम