अमेरिकी सेना को अपशिष्ट जल डालने की कार्रवाई को बंद करना चाहिए

2022-09-22 19:08:57

जापान स्थित अमेरिकी सेना ने हाल में समुद्र में अपशिष्ट जल डाला। इसकी चर्चा में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लिच्येन ने 22 सितंबर को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पर्यावरण मुद्दा वैश्विक मुद्दा है। सब से समुन्नत विकसित देशों को वैश्विक पर्यावरण निपटारा में अपना कर्तव्य निभाना चाहिए और दूसरे देशों के पर्यावरण को बर्बाद करने की कार्रवाइयों से बचना चाहिए।


विश्व में सबसे बड़े ठोस अपशिष्ट निर्यातक और प्रति व्यक्ति प्लास्टिक उपभोक्ता देश होने के नाते अमेरिका लम्बे अरसे से अविकसित देशों को अपने प्लास्टिक कचरों का अंतिम निपटारा स्थान चुनता है। 2020 में अमेरिकी कंपनियां गैर-कानूनी रूप से विकासमान देशों को खतरनाक इलेक्ट्रॉनिक कचरों का निर्यात भी करती थीं। चाओ ने कहा कि खुद की भलाई करना और दूसरों के लिए प्रदूषण फैलाना अमेरिका की हमेशा की कार्रवाई रही है।

रेडियो प्रोग्राम