कृषि, गांव और किसानों पर ज्यादा ध्यान देते हैं चीनी राष्ट्रपति

2022-09-22 19:09:51

23 सितंबर को चीन का पांचवां किसान फसल दिवस है। इस मौके पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने देश के व्यापक किसानों को त्योहार की शुभकामना दी। उन्होंने जोर दिया कि चीन ग्रामीण पुनरुत्थान को आगे बढ़ाएगा, ताकि चीन के गांव और अधिक समृद्ध, सुखमय और सुन्दर बन सकें।


चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग कृषि, गांव और किसानों पर बड़ा महत्व देते हैं। अनाज सुरक्षा का लोगों के जन-जीवन से घनिष्ट संबंध है। शी चिनफिंग ने कहा था कि खेत अनाज सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। चीन को सबसे सख्त रूप से खेतों की संरक्षण प्रणाली की स्थापना करनी चाहिए। अनाज सुरक्षा का करोड़ों किसानों के साथ घनिष्ट संबंध है। चीन किसानों के अनाज उगाने की सक्रियता की रक्षा करेगा, ताकि किसानों की और ज्यादा आमदनी हो सके।


आज चीन ग्रामीण क्षेत्र के तमाम पुनरुत्थान को आगे विकसित कर रहा है। भविष्य में चीन कृषि और गांवों के आधुनिकीकरण की गति को तेज़ करने, कृषि के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ाने में और प्रबल कदम उठाएगा।

रेडियो प्रोग्राम