पिछले एक दशक में चीन ने कृषि उत्पादन में ऐतिहासिक छलांग लगाई

2022-09-21 16:50:45

कृषि के विकास को महत्व देना एक देश के विकास का आधार है। इस 23 सितंबर को पांचवां चीनी किसान फसल उत्सव है। हर शरतकाल विषुव के दौरान चीन में चीनी किसान फसल उत्सव मनाने वाली गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। चीन में फसल उत्सव न केवल फसल का जश्न मनाने का उत्सव है, बल्कि चीन की समृद्ध का प्रतीक भी है।

चीनी सरकार अनाज उत्पादन पर काफी ध्यान देती है। सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस से चीन ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की नयी रणनीति जारी की। चीन ने चीनी विशेषताओं के साथ खाद्य सुरक्षा के मार्ग पर चलना आरंभ किया। सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस से चीन कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देने की नीति का पालन करता है। चीन ने ग्रामीण पुनरोद्धार रणनीति के कार्यान्वयन का आरंभ किया और कृषि आपूर्ति पक्ष में संरचनात्मक सुधार को आगे बढ़ाया। वर्तमान में चीन के कृषि उत्पादन को ऐतिहासिक उपलब्धियां और ऐतिहासिक परिवर्तन प्राप्त हुए हैं।

अब कृषि उत्पादन के लिये चीनी किसान बीडीएस नेविगेशन और ड्रोन का उपयोग करते हैं। डिजिटल प्रौद्योगिकी से चीन के उच्च गुणवत्ता वाले कृषि विकास को आगे बढ़ाया है।

14 जुलाई को चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2022 में कुल राष्ट्रीय ग्रीष्मकालीन अनाज का उत्पादन 14 करोड़ 73 लाख 90 हज़ार टन है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 14 लाख 34 हज़ार टन बढ़ा है। उनमें से, गेहूं का उत्पादन 13 करोड़ 57 लाख 60 हज़ार टन है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1 प्रतिशत बढ़ा है।

सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस से चीन कृषि आपूर्ति पक्ष में संरचनात्मक सुधार को बढ़ाना जारी रखे हुए है। चीन कृषि उत्पादों की संरचना, जोखिमों का प्रतिरोध करने की क्षमता और कृषि आधुनिकीकरण के स्तर पर काफी ध्यान देता है। वर्तमान तक पूरे चीन में कृषि उत्पाद की गुणवत्ता और सुरक्षा निगरानी की योग्य दर 97.7 प्रतिशत तक जा पहुंची है, जबकि हरित, जैविक और भौगोलिक संकेत होने वाले कृषि उत्पादों की कुल संख्या 62 हजार से अधिक तक जा पहुंची है।

वहीं, चीनी ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक उद्योगों के एकीकृत विकास को आगे बढ़ाया गया है। वर्ष 2021 के अंत तक देश भर में एक-अरब-युआन ग्रामीण विशेषता उद्योग वाले नगरों की कुल संख्या 267 हो गई, जबकि दस-करोड-युआन ग्रामीण विशेषता उद्योगों वाले नगरों की कुल संख्या 387 तक जा पहुंची है।

अब चीन ग्रामीण पुनरुद्धार रणनीति को व्यापक रूप से बढ़ावा देने के लिये हर प्रयास करता है। चीन एक बड़ा कृषि प्रधान देश से कृषि शक्ति की ओर बढ़ रहा है।

चीन में विज्ञान व प्रौद्योगिकी कृषि, डिजिटल कृषि और स्मार्ट कृषि के विकास को बढ़ावा दिया है। साथ ही, चीन में कृषि मशीनीकरण के स्तर में सुधार जारी है। वर्ष 1978 में पूरे चीन में कृषि मशीनरी की कुल शक्ति केवल 11.75 करोड किलोवॉट थी, जो वर्ष 2022 में 1.78 अरब किलोवॉट तक पहुंच गई।

वर्ष 2020 पूरे चीन कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रगति की योगदान दर 61 प्रतिशत तक जा पहुंची, जो वर्ष 1996 की तुलना में 44.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। साथ ही, वर्ष 2022 में देश भर बेहतर बीज कवरेज की दर 98 प्रतिशत से अधिक तक जा पहुंची।

सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस से चीन ने कृषि गहनता के स्तर और कृषि उत्पादन दक्षता को आगे बढ़ाया है। वर्तमान तक पूरे चीन में सूची प्रणाली में शामिल होने वाले पारिवारिक खेतों की कुल संख्या 30 लाख से अधिक तक जा पहुंची। साथ ही, पूरे चीन में कृषि समाजीकरण सेवा संगठनों की कुल संख्या 10 लाख हो गई।

भविषय में डिजिटलाइज़िंग, ब्रांडिंग, औद्योगिक एकीकरण, मानकीकरण और कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स आदि क्षेत्रों में चीनी कृषि उद्योग का विकास जारी रखेगा।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम