शनचो-14 के अंतरिक्ष यात्रियों के आउटिंग की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा

2022-09-20 17:05:01

अंतरिक्ष का अध्ययन सीमित नहीं है। पुरातन समय में लोगों का हाथों से तारा छूने का सपना होता था और आज चीनी अंतरिक्ष यात्री यह सपना पूरा कर रहे हैं। हाल ही में शनचो-14 चालक दल के अंतरिक्ष यात्रियों ने चीन के अंतरिक्ष स्टेशन में सौ से अधिक दिनों तक ठहर चुके हैं। 17 सितंबर को उन्होंने फिर एक बार अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर जाकर मिशन पूरा किया।

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय से मिली खबर के अनुसार पेइचिंग समयानुसार 17 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर अंतरिक्ष यात्री छाए शूचेए ने वनथ्येन प्रायोगिक केबिन एयरलॉक का निकास द्वार सफलतापूर्वक खोला। फिर दोपहर 3 बजकर 33 मिनट पर छाए शूचेए और छन तोंग सफलतापूर्वक केबिन से बाहर निकले।

दो पुरुष अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर मिशन किया, और महिला अंतरिक्ष यात्री ल्यू यांग ने कोर केबिन में उनका सहयोग और समर्थन किया।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम