चीन ने गहन रूप से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग करके प्राकृतिक संसाधनों और पारिस्थितिक संरक्षण के वैश्विक शासन को बढ़ावा दिया

2022-09-19 18:11:12

19 सितंबर की सुबह 10 बजे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग ने “चीन में हाल के दस वर्ष” नामक सिलसिलेवार न्यूज़ ब्रीफिंग आयोजित की। प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के उप मंत्री जुआन शाओछिन, इस मंत्रालय के चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की शाखा कमेटी के सदस्य और मुख्य इंजीनियर ल्यू क्वोहोंग, चीनी राष्ट्रीय वानिकी और घास के मैदान ब्यूरो के उप प्रधान ली छूनल्यांग ने नये युग में प्राकृतिक संसाधन कार्यों के विकास और प्राप्त उपलब्धियों का परिचय दिया।

उनके अनुसार पिछले एक दशक में चीन ने गहन रूप से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में भाग लेकर प्राकृतिक संसाधनों और पारिस्थितिक संरक्षण के वैश्विक शासन को बढ़ावा दिया, और वैश्विक पारिस्थितिक सभ्यता और पृथ्वी साझा नियति समुदाय के निर्माण में अपनी बुद्धि व शक्ति लगाई है। चीन सक्रिय रूप से संयुक्त राष्ट्र के वर्ष 2030 अनवरत विकास कार्यक्रम और “पारिस्थितिक तंत्र की बहाली के दस वर्ष” नामक पहल के लिये चीनी शक्ति झोंकता है।

चीन ने गहन रूप से संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तले वैश्विक महासागर और पारिस्थितिक शासन तंत्र में भाग लिया और “अनवरत विकास को मजबूत करने के लिये संयुक्त राष्ट्र के महासागर विज्ञान संवर्धन का दस वर्ष” नामक चीनी कार्रवाई भी लागू की।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम