नेपाल में भूस्खलन हुआ, 17 लोगों की मौत

2022-09-18 17:50:48

सुदूर पश्चिमी नेपाल की अचम काउंटी में 16 सितंबर की रात को एक भूस्खलन हुआ। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग लापता हो गए हैं। अचम काउंटी के अधिकारियों ने 17 सितंबर को इस बात की पुष्टि की।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि 16 सितंबर की सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण उसी रात अचम काउंटी के तीन इलाकों में भूस्खलन हुआ और मकान ढह गए। नेपाली सेना और स्थानीय पुलिस ने एक खोज और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया। उन्होंने 17 शवों की खोज की और 11 घायल लोगों को बचाया। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए पड़ोसी प्रांतों में ले जाया गया है। अन्य लापता पांच लोगों की तलाश और बचाव कार्य अभी जारी है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम