शनचो-14 अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा अंतरिक्ष स्टेशन से भेजा गया वीडियो संदेश

2022-09-15 19:59:31

तीनों एक साथ बोलते हुए:सभी देशी-विदेशी युवा मित्रो, नमस्कार।

छन तोंग :मैं चीनी अंतरिक्ष यात्री छन तोंग हूँ

ल्यू यांग :मैं चीनी अंतरिक्ष यात्री ल्यू यांग हूँ

त्साई श्य्वूत्से :मैं चीनी अंतरिक्ष यात्री थ्साई श्य्वीत्से हूँ

छन तोंग : कुछ समय पहले, चाइना मीडिया ग्रुप और चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालय ने संयुक्त रूप से "एक साथ अंतरिक्ष के सपने को खींचें" चित्र संग्रह और "अंतरिक्ष-जमीन  प्रश्नोत्तर" शीर्षक संवादात्मक गतिविधि का आयोजन किया, जिसमें दुनिया भर के विभिन्न स्थलों के युवा मित्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। हमने अंतरिक्ष स्टेशन में भी आप लोगों द्वारा बनाई गई रचनाओं को देखा है, बहुत कल्पना-प्रवण और मजेदार हैं!

ल्यू यांग :हम चित्र रचनाओं से अंतरिक्ष के प्रति आप लोगों की रुचि और उत्सुकता महसूस करते हैं। कुछ लोग चिड़िया की तरह अंतरिक्ष में उड़ने की उम्मीद जताते हैं, कुछ लोग अंतर-तारकीय यात्रा वाले सपने का वर्णन करते हैं, कुछ लोग दूसरे ग्रह पर विभिन्न त्वचा के रंग के बच्चों के साथ पेड़ लगाने और खेलने की कल्पना करते हैं, और कुछ लोगों ने हम तीनों के अंतरिक्ष यान शनचो-14 से अंतरिक्ष पहुंचने का चित्र बनाया, सभी चित्र बहुत अद्भुत हैं।  

त्साई श्य्वूत्से : आप लोग अंतरिक्ष में हमारे जीवन पर उत्कृष्ट हैं। अंतरिक्ष स्टेशन में हम जमीन की तरह जीवन बिता रहे हैं और काम-काज कर रहे हैं। अंतरिक्ष का भारहीन वातावरण भी हमें अद्भुत एहसास देता है। इस वर्ष जुलाई में प्रक्षेपित वनथ्येन प्रयोग केबिन ने अंतरिक्ष में हमारे "घर" को बड़ा और अधिक विशाल बनाया। आने वाले दिनों में मंगथ्येन प्रयोग केबिन का प्रक्षेपण किया जाएगा, इस वर्ष के अंत तक, और 3 चीनी अंतरिक्ष यात्री शनचो-15 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान पर सवार होकर हमारे यहां आएंगे। तब, चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में 6 लोग होंगे, तो जीवन अधिक जीवंत होगा।

छन तोंग:अंतरिक्ष मानव जाति का समान घर है। हमें विश्वास है कि आप, जो अंतरिक्ष में जीवन के बारे में कल्पना से भरे हुए हैं, निश्चित रूप से अपने सपनों को साकार करेंगे।

तीनों एक साथ बोलते हुए:चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में आप लोगों का स्वागत है।

रेडियो प्रोग्राम