अमेरिका अफ़गान लोगों के जीवन बचाने वाले धन को तुरंत वापस लौटाए- चीन

2022-09-15 18:13:25

अमेरिका द्वारा जमा की गई अफगान केंद्रीय बैंक की संपत्ति अफगान लोगों के लिए "जीवन बचाने वाला धन" है और इसे तुरंत अफगानिस्तान को लौटा दिया जाना चाहिए। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 15 सितंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

गौरतलब है कि 14 सितंबर को अमेरिका सरकार ने इससे पूर्व में जमा की गयी अफ़गान केंद्रीय बैंक के 3.5 अरब डॉलर की संपत्ति को स्विट्जरलैंड में नव स्थापित "अफगानिस्तान कोष" में स्थानांतरित करने की घोषणा की। अमेरिकी उप वित्त मंत्री ने कहा कि जब तक अफ़गान केंद्रीय बैंक कोई राजनीतिक हस्तक्षेप न होना सुनिश्चित नहीं करता, तब तक यह कोष उसे सीधे तौर पर धन उपलब्ध नहीं कराएगा।

इसकी चर्चा करते हुए माओ निंग ने कहा कि यह अफ़गान लोगों के जीवन बचाने वाला धन है, इसे तुरंत ही अफ़गानिस्तान को वापस देना चाहिए, और इसका उपयोग अफ़गानिस्तान को खुद करना है, देश में जन-जीवन में सुधार, इसके शांतिपूर्ण पुनर्निर्माण में इस्तेमाल करने में बाधा नहीं होनी चाहिए। चीन ने अमेरिका द्वारा जमा राशि और एकतरफा प्रतिबंध को जल्द से जल्द पूरी तरह से हटाने, अफगानिस्तान के शांतिपूर्ण पुनर्निर्माण के लिए वास्तविक कार्रवाई करने की अपील की है।    

(श्याओ थांग)

 

 

रेडियो प्रोग्राम