सुलभ विज्ञान से और अधिक लोग विज्ञान का आनंद लें

2022-09-13 13:00:48

चीन में हर सितंबर के तीसरे सप्ताहांत को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी संघ पूरे देश में सुलभ विज्ञान के अनेक कार्यक्रम आयोजित करता है। इस साल के सिलसिलेवार कार्यक्रम 15 से 21 सितंबर को आयोजित होंगे।

हाल में चीनी राज्य परिषद ने नए युग में विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने का कार्य बढ़ाने के बारे में राय जारी की। इसमें कहा गया है कि सुलभ विज्ञान को तकनीकी नवाचार के समान महत्व में रखना चाहिए। वर्ष 2025 तक चीनी लोगों में वैज्ञानिक साक्षरता का अनुपात 15 प्रतिशत से अधिक होगा और वर्ष 2035 तक 25 प्रतिशत तक बढ़ेगा।

पिछले 10 सालों में लोकप्रिय और रुचिकर सुलभ विज्ञान के कार्यक्रम ज्यादा होने लगे हैं। विज्ञान अधिकाधिक लोगों के पास आ गया है। हाल में चीनी विज्ञान अकादमी के शिक्षाविद् वांग फिनश्येन सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वांग फिनश्येन समुद्र विज्ञान विशेषज्ञ हैं और अब इंटरनेट सेलिब्रिटी बन गए हैं। सोशल मीडिया पर अकाउंट खोलने के सिर्फ एक साल में उनके 17 लाख से अधिक प्रशंसक हो चुके हैं। वे छोटे वीडियो के जरिए समुद्र विज्ञान की व्याख्या करते हैं, जिससे विज्ञान और नेजिजनों के बीच दूरी कम हुई।

पिछले 10 सालों में वांग फिनश्येन जैसे इंटरनेट सेलिब्रिटी अधिक होने लगे हैं। आंकड़ों के अनुसार अब चीन में 2,732 सुलभ विज्ञान वेबसाइट खुली हैं और सोशल मीडिया पर सुलभ विज्ञान के खातों की संख्या करीब डेढ़ हजार हो गई हैं।

पिछले 23 मार्च को थ्येनकोंग कक्षा का दूसरा पाठ्यक्रम खुला। चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर सवार अंतरिक्ष यात्रियों ने वीडियो के माध्यम से पूरे देश के छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान सिखाया और सवालों के जवाब दिए। छात्रों का विज्ञान सपना साकार करने के लिए आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालय व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका जाहिर हुई। वर्ष 2012 से चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी संघ ने देश में आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालय व्यवस्था का निर्माण शुरू किया। अब तक करीब 5 हजार मोबाइल प्रौद्योगिकी संग्रहालयों के सहारे चीन के 29 प्रातों के 1,888 काउंटी-स्तरीय प्रशासनिक क्षेत्रों तक श्रेष्ठ विज्ञान शिक्षा संसाधन पहुंचाए गए।

सुलभ विज्ञान वैज्ञानिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों को जोड़ता है, जो नागरिकों की वैज्ञानिक साक्षरता उन्नत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सुलभ विज्ञान के जरिए विज्ञान की आधिकारिक और सटीक आवाज बड़ी होगी, जबकि वेबसाइट पर फैले छद्म लोकप्रिय विज्ञान खत्म होगा। ऐसे में लोगों का कानूनी हितों की रक्षा की जाएगी।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम