यूएन महासचिव ने पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया

2022-09-11 16:53:37

 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 10 सितंबर को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के साथ दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में उस्दा मोहम्मद, सिंध प्रांत में लरकाना आदि बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने वर्तमान बाढ़ से बुरी तरह क्षतिग्रस्त विश्व सांस्कृतिक विरासत मोहनजोदड़ो के प्राचीन शहर के खंडहरों का निरीक्षण भी किया।

9 सितंबर को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के एक रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए गुटेरेस ने कहा कि जलवायु परिवर्तन न्याय संबंधी मुद्दा है। उन्होंने विकसित देशों से जलवायु परिवर्तन से सबसे अधिक प्रभावित विकासशील देशों को प्रभावी सहायता प्रदान करने का आह्वान किया, ताकि उन्हें जलवायु परिवर्तन से होने वाली प्राकृतिक आपदाओं का प्रतिरोध करने की उनकी क्षमता को मजबूत करने में मदद मिल सके।

पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने 10 सितंबर को कहा कि मध्य जून से पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और अन्य आपदाओं से 1,396 लोगों की मौत हुई है और अन्य 12,728 लोग घायल हुए हैं।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम