भाग्य समुदाय के निर्माण में चीन और अफ्रीकी संघ का दृढ़ निश्चय
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 9 सितंबर को अफ्रीकी संघ के वर्तमान अध्यक्ष, सेनेगल के राष्ट्रपति के साथ बधाई संदेशों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने अफ्रीकी संघ की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ और चीन-अफ्रीकी संघ के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापना की 20वीं वर्षगांठ की बधाई दी। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि यह चीन और अफ्रीका के इतिहास में पहली बार है। इससे दोनों पक्षों की मजबूत पारंपरिक मित्रता जाहिर हुई।
माओ निंग ने कहा कि चीन अफ्रीकी संघ के साथ संबंधों पर बड़ा ध्यान देता है और अफ्रीकी संघ को महत्वपूर्ण साझेदार मानता है। चीन अफ्रीकी और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में और ज्यादा भूमिका निभाने के लिए अफ्रीकी संघ का दृढ़ समर्थन करता है। चीन अफ्रीकी संघ के साथ संपर्क, आपसी राजनीतिक विश्वास और व्यवहारिक सहयोग बढ़ाना चाहता है।
(ललिता)