कुछेक देशों का अवैध एकतरफा प्रतिबंध अंतर्राष्ट्रीय शासन व्यवस्था का उल्लंघन है

2022-09-08 17:11:39

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 8 सितंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कुछेक देश संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून के मापदंड की अनदेखी कर बार-बार अन्य देशों पर अवैध एकतरफा प्रतिबंध लगाते हैं। यह विश्व राजनीतिक व आर्थिक व्यवस्था और अंतर्राष्ट्रीय शासन व्यवस्था का गंभीर उल्लंघन है।

रिपोर्ट के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने हाल में पूर्वी आर्थिक मंच पर कहा कि पश्चिमी देशों का प्रतिबंध कोविड-19 महामारी की जगह लेकर दुनिया में सबसे बड़ा खतरा बन गया है। ऐतिहासिक प्रक्रिया का विकास रोकने के लिए अमेरिका ने पिछली शताब्दी में स्थापित वित्तीय मुद्रा जैसे अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था के स्तंभों को कमजोर किया और अपनी इच्छा से नियम बनाया।

इसकी चर्चा में प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन और रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य और मुख्य नवोदित बाजार होने के नाते हमेशा संयुक्त राष्ट्र संघ से केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली और अंतर्राष्ट्रीय कानून पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करते हैं। चीन और रूस सच्चे बहुपक्षवाद का कार्यांवयन करते हैं और महामारी की स्थिति में विश्व आर्थिक पुनरुत्थान बढ़ाते हैं। चीन रूस समेत अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ विश्व बहु-ध्रुवीकरण, आर्थिक वैश्वीकरण और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का लोकतंत्रीकरण बढ़ाना चाहता है। चीन नए प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और मानव समुदाय के साझे भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान करेगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम